आप उत्तर प्रदेश (UP) Family ID – “Ek Parivar Ek Pahchan” बनाना चाहते हैं। यह आईडी आपके पूरे परिवार को एक यूनिक पहचान देती है और इसके ज़रिए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। ✅ यूपी Family ID (Ek Parivar Ek Pahchan) बनाने की प्रक्रिया 1. वेबसाइट खोलें 👉 आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: familyid.up.gov.in 2. नया पंजीकरण ( New Registration ) करें "नया पंजीकरण करें" (New Registration) पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें। 3. आधार से लिंक करें अब परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करें। e-KYC के लिए OTP आएगा, उसे डालें। 4. परिवार की जानकारी भरें परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर और विवरण जोड़ें: नाम उम्र/जन्मतिथि लिंग रिश्ता (पिता, माता, पति/पत्नी, बेटा/बेटी आदि) 5. दस्तावेज़ अपलोड करें (अगर मांगे जाएं) आधार कार्ड राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो) निवास प्रमाण पत्र 6. आवेदन सबमिट करें सारी जानकारी चेक करे...
प्रश्न:सींग और सिंह मे अंतर
सींग- सींग पशुओं के सिर पर पाए जाते हैं।
सिंह- सिंह शेर को कहते हैं।
प्रश्न: कोपल और कोयल मे अंतर
कोपल- वृक्ष आदि से निकली हुई मुलायम पत्ती जिसे कल्ला कहते हैं।
कोयल- कोयल एक प्रकार का पक्षी है।
प्रश्न: बाहर और बहार मे अंतर
बाहर- बाहर से आशय है खुले आसमान में होना।
बहार - बसंत ऋतु की आगमन से प्रकृति में बहार आ जाती है
प्रश्न: लाह और लोहा में अंतर
लाह - लाह,लाह कीट से उत्पादन किया जाता है जो पेड़ों की टहनियों पर होता है जिसका उपयोग चूड़ी, गोद, पालिश इत्यादि बनाने में उपयोग किया जाता है।
लोहा- लोहा एक प्रकार की धातु है जिससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई जाती हैं
प्रश्न: जड़ी और जोड़ी में अंतर
जड़ी- जड़ी एक प्रकार की औषधि जिसका उपयोग रोगों के इलाज में किया जाता है।
जोड़ी- जोड़ी 2 लोगों के समूह को कहा जाता है।
प्रश्न: मनुष्य ने क्षण-भर में धरती से आकाश तक को नाप लिया से आशय है -
मनुष्य आज अपने ज्ञान से धरती से चंद्रमा की दूरी नाप कर संसार में अपनी एक अलग पहचान बना लिया है। मनुष्य अपने ज्ञान से विभिन्न प्रकार की मशीन इत्यादि का निर्माण कर लिया है।
प्रश्न: नीम पर्यावरण को शुद्ध करता है से आशय है -
नीम पीपल आदि वृक्ष व पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं तथा इनसे विभिन्न प्रकार की औषधि एवं ऑक्सीजन आदि प्राप्त होती है।
प्रश्न: भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है से आशय है -
हिमाचल क्षेत्र ऋषियाे-मुनियों की तपोभूमि रही है तथा स्थान स्थान पर इनकी तपस्या, सिद्धि के कारण सारा क्षेत्र पावन हुआ है ।
प्रश्न: महुआ के फल-फूल दोनों उपयोगी हैं से आशय है -
महुआ पेड़ के फल-फूल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खाद्य और आय में सहायक होता हैं। जिससे गरीबों को जीवन यापन करने में मदद मिलती है।
उन्नति शब्द का विलोम क्या होता ह?
उत्तर: अवनति
प्रश्न: नियुक्ति का विलोम शब्द क्या होता है?
उत्तर: बर्खास्त।
प्रश्न: फूल का विलोम शब्द क्या होता है?
उत्तर: कांटा।
प्रश्न: सभ्यता शब्द का विलोम क्या होता है?
उत्तर: असभ्यता।
प्रश्न: लकड़ी शब्द का पर्यायवाची क्या होता है?
उत्तर: काठ,काष्ठ, ईंधन आदि।
प्रश्न: घास शब्द का पर्यायवाची क्या होता है?
उत्तर: दूब,तृण,खरपतवार आदि।
प्रश्न: नया शब्द का पर्यायवाची क्या होता है?
उत्तर: नवीन,नवल,नूतन आदि।
Comments
Post a Comment
किसी भी समस्या के लिए मुझे कमेंट करें